Press "Enter" to skip to content

खेत में चर रही भैंसों को भागने को लेकर दबंगों की दलित की बेरहमी से पिटाई कमर में फैक्चर पुलिस ने नहीं की सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजपुर गांव में दबंग की प्रताड़ना से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि खेत में भैंसों को भागने को लेकर दबंगों ने ना केवल उसकी बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसे गांव से बेदखल कर दिया है। दबंगों की मारपीट से उसकी कमर में फैक्चर हो गया पीड़ित ने बताया कि जब उसने घटना की रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराना चाही तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार रामजी पुत्र झोंगुरिया जाटव उम्र 60 साल निवासी ग्राम राजपुर थाना करैरा ने बताया कि मैं व मेरा लडका मोहन सिंह अपने हार में थे मेरे खेत में राजेन्द्र रावत की भैंसें घुस गई तो मैने मैसों को भगा दिया इतने में मलखान रावत, अर्जेन्द्र रावत, बहादुर रावत, हरनाम रावत, राजेन्द्र रावत आये और बोले कि तुमने हमारी भैसो को क्यों भगया हम तो यही चरायेंगे और सभी ने मेरी लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराने गया तो पुलिस वालों ने कहां की अस्पताल चले जाओ इलाज कर लो उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे.जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!