शिवपुरी। साहब!हमारा 3 साल पहले संबंध तय हो गया था और हर बार कुछ समय बाद शादी करेंगे कहकर वर पक्ष शादी अटकाता रहा। इस दौरान हमारी बेटी से शादी तय करने वाला युवक तरह-तरह की बातें मोबाइल पर करता रहा। यही नहीं अब वह शादी से इनकार कर रहे हैं, और दूसरे लड़के वालों को घर में घुसने से पहले गलत संदेश दे रहा है। ऐसे में या तो हमारा संबंध जोड़ा जाए या धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह पीड़ा युवती के साथ एसपी दफ्तर शिकायत करने आए परिजनों ने लगाई।
बुधवार दोपहर एसपी दफ्तर पहुंचकर शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिजन ने बताया कि 3 साल पहले उनकी बेटी का संबंध वर पक्ष परिवर्तित नाम रामसेवक (23 साल) से हो गया था। इसके बाद लड़के लड़की में बातचीत होने लगी और मोबाइल पर काफी देर बात करने
लगे। हर बार बर पक्ष से जब हम शादी की डेट पूछते तो वह कुछ समय बाद करने को कहने लगे। ऐसे में पूरे 3 साल निकल गए, अब जब हमने दूसरे घरों में रिश्ता देखने तय किया तो बेटी को देखने आने वाले लड़के वाले पक्ष को यह बरगला देते हैं और संबंध विच्छेद कर देते हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि या तो संबंध बेटी का जल्द इसी परिवार में हो। अन्यथा इन पर पुलिस कार्रवाई हो। ताकि भविष्य में यह किसी अन्य परिवार को इस तरह से परेशान न कर सके।

साहब!3 साल पहले संबंध तय हो जाने के बाद शादी से मुकरा युवक अब दूसरी जगह भी नहीं होने दे रहा लड़की की शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment