शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार को एक किसान अपने परिवार के साथ खेत में टमाटर की टमाटर तुड़वाने के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान किसान के सूने मकान में लगे ताले तोड़कर चोर घर में घुसे। वहां रखी सोयाबीन की बोरी और कुछ नगदी चुराकर ले गए। किसान जब घर लौटा तब उसे घर में चोरी की वारदात का पता चला। किसान ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
टोल प्लाजा के कैमरे में कैद हुए दो चोर
जानकारी के मुताबिक, रामनगर गांव के रहने वाले किसान वीरेंद्र धाकड़ बुधवार की दोपहर घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ खेत पर टमाटर तुड़वाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर वहां से साेयाबीन के दो कट्टे व घर में रखे करीब 60 हजार रुपए नगद चोरी कर बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले।
देर शाम जब वीरेंद्र अपने परिवार के साथ घर लौट कर आया तो किसान को चोरी की इस घटना की जानकारी लगी। इसके बाद किसान ने रामनगर टोल टैक्स पर सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए तो एक बाइक पर सवार दो युवक उसके सोयाबीन के कट्टों को ले जाते हुए नजर आए। किसान ने चोरों की पहचान सोयाबीन के कट्टों के आधार पर ही की है। वह बाइक पर रखे अपने सोयाबीन के कट्टों को पहचान गया। पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर से सोयाबीन की बोरी और नकदी ले गए चोर, बारदात CCTV में हुई कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment