Press "Enter" to skip to content

बेशर्म मोहब्बत दो बच्चों की मां और पांच माह की प्रेग्नेंट महिला प्रेमी संग हुई फरार, स्वजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सरखंडी गांव से प्रेम प्रसंग के चलते 2 बच्चों की मां और पांच माह की प्रेग्नेंट महिला प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने घटना की रिपोर्ट तेंदुआ थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने से परेशान पति ने बुधवार को अपनी सास के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपने पति और उसके एक बच्चे को घर छोड़कर टिकला गांव के निवासी अजय आदिवासी के साथ भाग गई है। जिसकी शिकायत उसके दामाद ने तेंदुआ थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है और पुलिस से महिला को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!