शिवपुरी: जिले के सिहोर थाना क्षेत्र के राधापुर गांव में एक घर जमाई बन कर रह रहे युवक को पत्नी के साथ मारपीट न करने की समझाइश देने वाली सास की गर्दन में कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मां पर हुए हमले को देख बेटा बेकाबू हो गया और उसने अपने जीजा के सिर में फाबड़े से हमला कर दिया। घायल सास-दामाद को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक 22 साल का राजू पुत्र घनश्याम आदिवासी शादी के बाद से अपनी ससुराल राधापुर गांव में घर जमाई बनकर रहने लगा था। बताया गया है कि राजू शराब के नशे में अपनी पत्नी मनीषा के साथ कभी भी मारपीट कर करता था।
मंगलवार की रोज राजू ने अपनी पत्नी मनीषा के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। आज राजू की सास सिद्घा बाई आदिवासी ने अपने दामाद को उसकी बेटी के साथ मारपीट न करने को लेकर समझाया था। तभी राजू अचानक भड़क गया और कुल्हाड़ी से अपनी सास पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
कुल्हाड़ी गर्दन में लगने से सिद्घा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां को देख सिद्धा बाई का बेटा सुनील आदिवासी आपा खो गया। उसने अपने जीजा राजू के सिर पर एक के बाद एक चार बार फावड़े मार दिए। जिससे राजू आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सास और दामाद को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सिहोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर जमाई ने सास पर बोला कुल्हाड़ी से हमला, नाराज साले ने जीजा के सिर में मारे फावड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment