शिवपुरी में एक मजदूर महिला के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के दोनों हाथ खोलते तेल से जला दिए और मारपीट भी की और घर में नजरबंद कर दिया। मामला सुरवाया थाना क्षेत्र के धुवानी गांव का है।
पीड़ित महिला ने चोरी-छुपे अपने मायके वालों को फोन कर मदद मांगी तब कही जाकर इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
धुवानी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के मुताबिक उसका पति शराब के नशे में दिनभर धुत्त रहता है। इसी के चलते उसे घर चलाने के लिए मजदूरी के लिए जाना पड़ता है। मजदूरी पर जाने के कारण मेरा पति मेरे चरित्र पर शक करने लगा था।
17 नवंबर की दोपहर मेरा पति और जेठ आए और मुझसे मजदूरी पर न जाने की बात कहने लगे जब मैंने कहा कि घर का खर्चा कैसे चलेगा, इसी बात से नाराज होकर पहले पति ने मुझसे लाठी से मारपीट कर दी। फिर गर्म तेल मेरे जेठ में मेरे हाथों पर डाल दिया। जिससे मेरे दोनों हाथों में फफोले पढ़ गए।
महिला ने बताया कि मैंने इसकी सूचना चोरी-छुपे फोनकर अपनी मां को दी। तब कही जाकर मुझे मेरी मां ने पहले अस्पताल में भर्ती कराया। फिर इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज करवाई। करैरा थाना पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी के हाथों पर पति ने डाला खौलता तेल, चरित्र शंका में की मारपीट, मजदूरी पर जाने से रोक रहा था, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment