Press "Enter" to skip to content

दल-दल से भरे कुएं में मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक 18 साल की युवती की सोमवार को संदिग्ध मौत हो गई। सिरसौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मृतिका का पीएम डाक्टरों के पैनल से कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे 18 साल की रूबी पुत्र मोहन रजक शौच के लिए गांव के बाहर गई हुई थी लेकिन वह दोपहर एक बजे तक लौट कर घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों से रूबी की तलाश में निकले।

इसी दौरान गांव के एक युवक ने उन्हें बताया कि गांव के बंद पड़े दल-दल से भरे कुएं में कोई कूंदा था। परिजनों के अनुसार रूबी का न तो घर में किसी से कोई झगड़ा हुआ था और न ही कोई ऐसी बात थी जिसके कारण वह आत्महत्या करे। मृतिका के स्वजन बेटी की मौत को संदिग्ध मान कर चल रहे हैं। डाक्टरों ने मृतिका का डाक्टरों के पैनल से पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!