Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में नवनियुक्त शिक्षक की मौत बालाजी धाम हनुमान मंदिर यादव होटल के पास हुआ एक्सीडेंट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बालाजी धाम हनुमान मंदिर यादव होटल के पास हुए एक सड़क हादसे में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अपनी बाइक से जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस पर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र जयराम शर्मा निवासी भिंड हाल निवासी सुभाष कालोनी शिवपुरी की बालाजी धाम के निकट हुए सडक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकित की बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अंकित का हाल ही में बदरबास कस्बे के सीएम राइज स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में चयन हुआ था अंकित शर्मा ने अंग्रेजी विषय में
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में मध्य प्रदेश में 11 नंबर प्राप्त किया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!