शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झिरी गांव से एक 18 वर्षीय युवती घर में रखे 30 हजार रुपए लेकर गायब हो गई। माता-पिता ने घटना की सूचना सोमवार को पोहरी थाने पर दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पोहरी थाने पहुंचे दंपति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 19 नवंबर 2023 की सुबह देवता पर दर्शन करने अपने पैतृक गांव गए हुए थे तभी पीछे से उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर में रखे ₹30000 नगदी लेकर भैंस की पड़िया को तालाब तरफ छोड़ने का बहाना कर घर से गायब हो गई।दंपति ने श्योपुर जिले के वमनवास गांव के युवक आशीष धाकड़ पर लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

18 वर्षीय युवती घर से 30 हजार रुपए लेकर प्रेमी संग फरार, माता-पिता देवता पर दर्शन करने गए थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment