शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएम अस्पताल के पास अचानक बाइक में ब्रेक लगने से एक युवती बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से युवती मौके पर बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए उपचार के बाद फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रुबी प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी मनीयर स्व सहायता समूह में काम करती है सोमवार की सुबह वह अपने सर आदित्य के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी इसी दौरान एमएम अस्पताल के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने दूसरा वाहन आ जाने से बाइक चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे रुबी प्रजापति बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। बाद में युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

अचानक ब्रेक लगने पर बाइक से उछलकर गिरी युवती हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment