Press "Enter" to skip to content

धान की फसल निकालते समय पंखे में दुपट्टा फंसने से 13 वर्षीय मासूम बालिका हुई गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव में सोमवार की सुबह अपनी मां के साथ धान की फसल निकालते समय एक 13 वर्षीय मासूम बालिका का दुपट्टा थ्रेसर मशीन के पंखे में फंस गया जिससे गला दबने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत में बालिका का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ऋषिका पुत्री सुघर सिंह जाटव उम्र 13 साल सोमवार की सुबह अपनी मां के साथ खेत पर धान की फसल निकलवा रही थी इसी दौरान उसका दुपट्टा थ्रेसर मशीन के पंखे में फंस गया जिससे बालिका का गला दब गया। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!