Press "Enter" to skip to content

मुर्गाफार्म से परेशान महिलाओं ने गंदगी से परेशानहोकर दिया आबेदन, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के निवासियों ने मुर्गा फार्म से फैल रही बदबू और उससे हो रही परेशानियों से निजात पाने के लिए रविवार को करेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। करैरा कस्बे के वार्ड नंबर-12 सरकारी स्कूल के पास की रहने वाली महिलाओं ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले में ओमी साहू नाम के व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर मुर्गा फार्म का बना लिया है।


इस मुर्गाफार्म के होने के चलते क्षेत्र में बदबू फैल रही है। जिससे उसके आस पड़ोस के रहने वाले लोगों को बदबू से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चे भी घर से बाहर खेलने नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चे जब घर से बाहर निकलते हैं, तो बदबू के फेर में उन्हें उल्टियां तक होने लगती है। इसके अलावा महिलाओं का आरोप है कि ओमी साहू ने सरकारी रास्ते पर भी कब्जा कर लिया है।

जिसके चलते उनके बच्चों को प्राइमरी स्कूल जाने के लिए हाई-वे के रास्ते से जाना पड़ता है जिससे सड़क हादसे का भी डर उनके मन में बना रहता है। मालती झा ने बताया कि ओमी साहू ने कुएं पर कब्जा कर कुएं में मोटर डाल कर पानी निकाला जा रहा है। जिससे महिलाओं को पानी की भी कमी आ रही है। आज महिलाओं ने एकजुट होकर करैरा थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज कराते हुए मुर्गा फार्म को मौके से हटवाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!