Press "Enter" to skip to content

पचावली गांव में सिंधु नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, नदी में फेंके सिक्कों को निकाल रहा था किशोर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव से होकर बहने वाली सिंध नदी में रविवार को डूबने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर बालक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय पचावली गांव का रहने वाला 14 साल का राज आदिवासी पुत्र दयाल आदिवासी सिंध नदी पर बने पुल के पास नदी में फेंके गए सिक्कों को निकालने नदी में उतरा था। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा आया और वह नदी में डूब गया।

बालक को डूबते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया, लेकिन जब तक ग्रामीणों ने बालक को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रन्नौद थाना पुलिस ने बालक के शव को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!