Press "Enter" to skip to content

महिला को नहीं मिली एंबुलेंस ऑटो में दिया बच्चे को जन्म / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र टोंगरा गांव में एक ऑटो में एक प्रसुता ने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि प्रसूता के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी थी लेकिन एंबुलेंस प्रसूता को लेने गांव नहीं पहुंची।

प्रसूता को न ही एएनएम की मदद मिली और न ही आशा कार्यकर्ता की। ऑटो में जन्म देने के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ थाना क्षेत्र के सेगुड़ा गांव के रहने वाली प्रसूता सुजाता जाटव पत्नी अर्जुन जाटव (22) को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद सुजाता के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को मदद के लिए फोन लगाया था लेकिन एबुलेंस प्रसूता को लेने गांव नहीं पहुंची।

परिजनों ने 300 रूपए खर्च कर एक ऑटो किराए पर किया। परिजन प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले, लेकिन टोंगरा गांव के पास प्रसुता ने चलते ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया। परिजन जैसे-तैसे जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में भी करीब आधा घंटे बाद जच्चा-बच्चा को लेने वॉर्डबॉय अस्पताल परिसर के गेट पर पहुंचे. जच्चा-बच्चा का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!