Press "Enter" to skip to content

चकरामपुर में चुनावी हिंसा में 3 लोगों की मौत के बाद आरोपियों के घर पर गरजी जेसीबी 3 मकान जमींदोज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के चकरामपुर गांव में 17 नवंबर शुक्रवार को मतदान के बाद दो गुटों में कुशवाह और भदौरिया परिवार में खूनी संघर्ष हो गया।इस खूनी संघर्ष में भदौरिया परिवार के 3 लोगों की इलाज के दौरान शनिवार को ग्वालियर में मौत हो गई जबकि कुशवाह पक्ष के एक युवक को गोली लगी है जिसका ग्वालियर में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों ही पक्षों पर बलवा और हत्या के प्रयास का क्रास मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इलाज के दौरान एक पक्ष के तीन लोगों की मौत के बाद और नरवर पुलिस थाने के सामने सड़क पर क्षत्रिय समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने शनिवार की देर शाम आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला कर जमींदोज करने की कार्यवाही को अंजाम देकर पीड़ित पक्ष के आक्रोश को कम करने की कोशिश की है। बुलडोजर कार्यवाही के दौरान प्रशासन द्वारा चकरामपुर में आरोपियों के तीन मकानों को जमींदोज किया गया है।वही इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। यहां आपको बता दें कि शिवपुरी जिले के चकरामपुर में 17 नवंबर शुक्रवार को मतदान समाप्ति के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था जिसमें एक पक्ष के आधा दर्शन से करीब लोग घायल हो गए थे जिनमें से शनिवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक बीजेपी का पोलिंग एजेंट लक्ष्मण सिंह भदोरिया भी शामिल है। वहीं इस खूनी संघर्ष में भदोरिया परिवार की एक महिला आशा देवी भदौरिया और आशा देवी के भतीजे हिमांशु सेंगर की मौत हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!