Press "Enter" to skip to content

18 साल के युवक की संदिग्ध मौत: सर्प दंश बताई जा रही वजह / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव के रहने वाले एक युवक को शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की संदिग्ध मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक, रिजोदा गांव का रहने वाला 18 साल का छोटू यादव अपने घर पर खाना खाकर सोया हुआ था। रात करीब दस बजे छोटू की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि छोटू के शरीर पर सर्पदंश के निशान मिले है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत सर्प दंश से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का असल कारण पता लगाने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!