शिवपुरी: जिले की पांच विधानसभा में आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए सुबह मतदाता उत्साहित नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधारा राजे सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा में क्षेत्र के फिजिकल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस मौके पर यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
आज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मैं सभी मतदाताओं से निवेदन करती हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर निष्पक्षता और निडरता के साथ मतदान करें और अपनी अपेक्षाएँ पूरी करने वाली सरकार चुनें!आपका एक वोट लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।गौरतलब है कि इस बार विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पिछोर में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वहीं पोहरी विधानसभा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है।
बता दें कि शिवपुरी जिले की पांच विधानसभाओं में 65 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें सबसे अधिक 16 प्रत्याशी पोहरी विधानसभा से है तो वही सबसे कम 10 प्रत्याशी करैरा विधानसभा में है। शिवपुरी विधानसभा में 12 प्रत्याशी, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी, कोलारस विधानसभा में 12 उम्मीदवार, पिछोर विधानसभा में 16 प्रत्याशी, करैरा विधानसभा में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा में सुबह से शुरू हुआ मतदान, कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधारा राजे सिंधिया ने किया मतदान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment