Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू के समर्थकों ने वोट को लेकर कर दी कल्लू की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मतदान से पहले अपने पक्ष में वोट डालने को लेकर वोटर्स को धमकाने और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।घटना पिछोर विधानसभा के मायापुर थाना क्षेत्र के केमखेडा गांव की है। जहां 14 नवंबर की रात कल्लू पुत्र श्रीराम लोधी उम्र 37 साल के साथ 4 लोगों द्वारा ना केवल बेरहमी से मारपीट की गई बल्कि उसके घर का सामान भी तहस नहस कर दिया गया।कल्लू लोधी का कसूर केवल इतना था कि उसने दबंगों के कहे अनुसार वोट डालने से इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज़ होकर दबंगों ने कल्लू की बेरहमी से पिटाई कर घर में तोड़फोड़ कर दी।पीड़ित ने पिछोर विधायक और शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित कल्लू लोधी ने बताया कि गोलू राजा चौहान, नातीराजा चौहान, लिप्टेन चौहान, और कल्यान चौहान ने 14 नवंबर की रात उससे कहा कि तुम्हें कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देना है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इससे मना किया तो चारों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर घर में तोड़फोड़ कर दी।कल्लू लोधी ने बताया कि ये चारों पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के आदमी हैं इसलिए उसकी थाने पर सही सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

कल्लू पुत्र श्रीराम लोधी उम्र 37 साल निवासी ग्राम केमखेडा ने बताया की 14.11.23 को समय 8 बजे रात को घर के पास हम लोग बैठकर चुनाव की बात कर रहे थे, तभी गोलू राजा चौहान, नातीराजा चौहान, लिप्टेन चौहान, कल्यान चौहान मुझे पुरानी रंजिश पर से मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगे, गाली देने से मना की तो गोलू ने लाठी मारी जो मेरे सिर में पीछे दाहिनी तरफ लगी चोट होकर खून निकल आया, कल्याण ने लाठी मारी जो मेरे दाहिने पखोरे में लगी मूदी चोट आई मौके पर अनरत सिहं लोधी व मेरी पत्नि शुशीला लोधी थे जिन्होने घटना देखी है व बीचवचाव किया और चारो ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई हैं. अब एसपी से न्याय की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!