शिवपुरी: कोलारस वन परिक्षेत्र में पदस्थ महिला रेंजर ने डीएफओ पर अपनी नाजायज मांगों को मनवाने के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर कोलारस में पदस्थ वनरक्षक ने भी डीएफओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंगलवार-बुधवार की रात अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि इस पूरे मामले में डीएफओ का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात एक वनरक्षक सतेंद्र खरे ने कोलारस में अपने शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वनरक्षक को सथी कर्मचारियों ने देख लिया और कमरे के गेट तोड़कर उसे बचा लिया। वनरक्षक का आरोप है कि उसने डीएफओ सुधांशु यादव की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पीड़ित के अनुसार डीएफओ सुधांशु यादव ने उस पर दबाब डालकर रविवार के दिन आफिस खुलवा कर एक पंचनामें पर उससे गलत साइन करवा लिए। इसके बाद उसे नौकरी से टर्मिनेट करने की धमकी दे रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार की रात उसे निलंबित कर दिया। वनरक्षक के अनुसार इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। वन रक्षक के आरोपों के साथ ही रेंजर कृतिका शुक्ला ने भी आरोप लगाए हैं कि डीएफओ यादव पिछले लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उन पर नाजायज मांगों को मनवाने के लिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। जब उसने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी सीसीएफ अनुपम शाह से की तो उन्हें मंगलवार की देर रात निलंबित कर दिया गया। इन सभी आरोपों को डीएफओ सुधांशु यादव ने पूरी तरह से निराधार बताया है। सुधांशु यादव के अनुसार फिलहाल वह इस मामले में कुछ भी बनीं बता सकते हैं क्योंकि जांच चल रही है। जांच उपरांत सब कुछ साफ हो जाएगा।

रेंजर कृतिका शुक्ला ने DFO पर लगाए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप, वनरक्षक ने किया आत्महत्या का प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment