Press "Enter" to skip to content

प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन:आज सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह और सपना चौधरी की होंगी सभाएं / Shivpuri News

शिवपुरी में आज चुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है आज आखिरी दिन कई नेता जिले में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए रहने वाले हैं। इनमें से आज कोलारस विधानसभा के कोलारस कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


यह चुनावी सभा कोलारस कस्बे में अब रोड बस स्टैंड के पास 10:45 पर शुरू होगी। इसके अतिरिक्त शिवपुरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी ऐवरन सिंह गुर्जर के समर्थन में देश की मशहूर डांसर सपना चौधरी पुरानी बस स्टैंड के पास आज दोपहर 1 बजे एक सभा करेंगी।

वहीं शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस के कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू भी आज दोपहर 1 बजे सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर एक रैली और एक आम सभा को संबोधित करने वाले हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!