शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने एक बदमाश के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी शराब व दूसरे बदमाश को एक 315 बोर कट्टा व एक जिंदा राउंड साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया। दोनों शातिर बदमाश हैं जो चोरी मारपीट के कई अपराध घटित कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना पुलिस ने पुराने अस्पताल के पास करैरा से जुबेर खान निवासी सईसपुरा कमलागंज शिवपुरी हाल करैरा के को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की नीले रंग की केन में 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब को जब्त किया है। जुबेर खान लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था जिसे आज घेराबंद कर पकड़ा। जुबेर के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत के केस दर्ज किया है।
वही एक अन्य बदमाश चंद्रभान उर्फ अनिकेत उर्फ बब्बा निवासी ग्राम करही थाना करैरा को महुअर नदी पुल के पास करैरा से एक 315बोर कट्टा व एक जिंदा राउंड जब्त के साथ गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों बदमाशों चोरी मारपीट के कई अपराध घटित कर चुके हैं।
दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना करैरा के सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सउनि सुबोध टोप्पो, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक आलोक जैन व आरक्षक मनीष कोरी की मुख्य भूमिका रही।

युवक के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद, एक से कट्टा पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment