Press "Enter" to skip to content

12 मिनट की सभा में सिंधिया ने 28 बार लिया मोदी का नाम, बोले- कांग्रेस आई तो होंगे घोटाले / Shivpuri News

शिवपुरी: कांग्रेस सरकार ने 2जी घोटाला किया था और अब यह छोटे भाई बड़े भाई मध्य प्रदेश में जो 5जी की बात कर रहे हैं ? उसमें भी घोटाला करेंगे। इसलिए ऐसी सरकार को जिम्मेदारी देना जो जनता के साथ है। यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार रात नीलगर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर कही।

खास बात यह रही की आयोजन के दौरान उन्होंने 28 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। सर्जिकल स्ट्राइक के साथ उन्होंने जी-20 देश की चर्चा भाषण के दौरान कर दी। यही नहीं 12 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने केबीसी की तर्ज पर कांग्रेस को लॉक करने की बात कही, और पहली बार चाबी मडीखेड़ा डैम में फेंक देने की बात कही।

खास बात यह रही की 9:58 पर उन्होंने भाषण खत्म कर सभा समाप्त कर दी। क्योंकि आचार संहिता के चलते 10:00 बजे तक सभा की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज और एनटीपीसी कॉलेज सहित कई योजनाओं की चर्चा भी की। इससे पहले शहर के मुख्य मार्गों पर रोड शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया और कार्यक्रम स्थल नीलघर चौराहे पर 9:45 बजे पहुंचे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!