Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में युवक ने की सुसाइड की कोशिश, हालत बिगड़ी परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के छिरवाह गांव के निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने बीती रात शराब के नशे में मूंगफली में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई स्वजन युवक को इलाज के लिए रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए इलाज के बाद युवक की जान बच गई। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रवि पुत्र मनीराम सेन उम्र 25 वर्ष निवासी छिरवाह थाना पिछोर ने बीती रात करीब 2 बजे शराब के नशे में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे रवि सेन की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने रवि को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती रवि की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!