Press "Enter" to skip to content

नवाचार: एक दिया मतदान का, दीपदान से संकल्प मतदान का / Shivpuri News

अबकी दीवाली ,मतदान वाली* *के तहत हर मतदान केंद्र पर दीवाली सा माहौल

आओ दीपदान कर लें संकल्प मतदान का
आया है महापर्व लोकतंत्र के सम्मान का*-सीईओ उमराव सिंह मरावी


शिवपुरी जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र सिंह चौधरी का विशेष ध्यान शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदाता इस लोकतंत्र के पर्व में भाग लें ,पर है !
कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत अनेक नवाचार किये जा रहे हैं ,जिनकी कमान संभाले हुए है जिले के स्वीप नोडल श्री उमराव सिंह मरावी ,जो हर गतिविधि में स्वयं रूचि लेकर उपस्थित तो रहते ही है बल्कि कैसे एक एक व्यक्ति मतदान के लिए जागरूक हो ,इस पर विशेष फोकस रहता है !
इसी के अंतर्गत जनपद शिवपुरी की समस्त 74पंचायतो के समस्त मतदान केंद्रो में रंगोली बनाकर ,दीपदान कार्यक्रम किया गया ,जिसमे मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ! सभी मतदाताओं को ये संकल्प भी दिलाया गया -*अब की दीवाली मतदान वाली* अर्थात जिस पूरे जिले में दीवाली के पर्व को लोग बड़े ही हर्षोउल्लाश के साथ मनाते है उसी प्रकार लोकतंत्र के पर्व में भी सभी भाग लें और 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने मत का उपयोग करें ! सबसे खास बात ये है कि जनपद शिवपुरी के समस्त मतदान केन्द्रो में दीवाली की तरह मतदान केन्द्रो को सजाकर ,रंगोली बनाकर दीपदान कार्यक्रम किया गया !

इसके साथ ही मतदान केन्द्रो में दीपदान कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा मतदाता भाग लें इसके लिए *चलो मतदान केंद्र की ओर ,दीपदान में भाग लेने* जैसे नारो से मतदाताओं को दीपदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया !

इनका कहना है – दीवाली की तरह ही लोकतंत्र के पर्व में भी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ,इसको दीवाली से जोड़ा गया है!

उमराव सिंह मरावी

जिला पंचायत सीईओ

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!