Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया कुत्ता, बमुश्किल लोगों ने बचाई जान, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी में घर के बाहर खेल रही एक मासूम को कुत्‍ता उठा ले गया। आस पास के लोगों ने बमुश्किल मासूम की जान बचाई। बच्‍ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका इलाज जिला अस्‍पताल में जारी है। घटना शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कालोनी है।
जानकारी के अनुसार जन्नत पुत्ती साकिल खान उम्र 5 वर्ष निवासी संजय कालोनी बाल्मिकी मौहल्ला शनिवार की सुबह घर के सामने खेल रही थी इसी दौरान एक खूंखार आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मौहल्ले के लोगों ने मासूम बच्ची को कुत्ते से बचाने की कोशिश की तो कुत्ता बच्ची को उठा कर ले गया बमुश्किल लोगों ने मासूम को कुत्ते से छुड़ाया। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!