Press "Enter" to skip to content

चीलोद में आधी रात को 2 पक्षों में पत्थरबाजी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के चीलोद में आधी रात को एक ही समुदाय के 2 पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मुहंवाद से विवाद शुरू हुए जिसके थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों की महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी होती रही इस दौरान मौहल्ले में दहशत का माहौल देखने को मिला। संवेदनशील मामला होने पर तुरंत ही पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।देर रात तक पुलिस अब घटना में शामिल लोगों को तलाश कर रही है।

एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि एक ही समुदाय के 2 पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थरबाजी को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया है अभी कोई घायल सामने नहीं आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर घटना में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!