शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में सफाईकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह से काम बंद कर दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला। जिससे वह और उनका परिवार भूखो मरने की स्थिति में है।जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन ने आउटसोर्स कंपनी को ये काम सौंपा है। लेकिन सीएस द्वारा पिछले अगस्त महीने के बाद से कंपनी के बिलों का भुगतान नहीं किया है जिससे कंपनी सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं कर पा रही है। वहीं वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अब जिला चिकित्सालय में मरीज और अटेंडरों के साथ-साथ वहां काम करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को भी बड़ी परेशानी आने वाली है, क्योंकि यहां गंदगी की सफाई करने वाला कोई भी नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि न्यूनतम वेतन पर कलेक्ट्रेट रेट के आधार पर वह काम कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें पिछले 3 महीनों से वेतन नहीं मिला।इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन अटेंड नहीं किया गया।

वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर गए जिला अस्पताल के सफाई कर्मी, चरमराई सफाई व्यवस्था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment