Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग न्यूज: कुलवरा गांव में सड़क किनारे गड्ढे में मिला नवजात शिशु, कलयुगी मां ने मरने के लिए छोड़ चौकीदार ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कुलवरा गांव में गुरुवार की शाम काे सड़क किनारे गड्ढे में नवजात शिशु मिला। नवजात शिशु काे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। नवजात काे देख कर लग रहा है कि उसका जन्म 12 से 24 घंटे के बीच हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे। इस बीच उन्होंने सड़क किनारे गड्ढे में से किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। गड्ढे के पास जाकर देखा तो वहां लावारिस हालत में पड़ा एक नवजात शिशु रो रहा था। घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक इंदल धाकड़ ने शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में शिशु विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं। कोलारस थाना पुलिस नवजात शिशु की मां की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!