Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप का सेल्समैन बिक्री के 2 लाख 24 हजार लेकर हुआ फरार, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा सड़क फोरलेन हाईवे स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का सेल्समैन डीजल-पेट्रोल की बिक्री के 2 लाख 24 हजार 166 लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप संचालक ने इसकी शिकायत बुधवार की शाम कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


ग्वालियर के रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक रामनरेश शर्मा ने बताया कि 1 से 3 नवंबर की डीजल-पेट्रोल बिक्री के 2 लाख 24 हजार 166 रुपये बैंक में जमा करने देहरदा सड़क के रहने दिलीप कुशवाह को कहा था लेकिन दिलीप ने पैसे जमा नहीं किए।

4 नवंबर को दूसरे सेल्समैन देवेन्द्र परिहार ने बताया कि दिलीप ने पैसे बैंक में जमा नहीं किए है और पेट्रोल पंप पर भी नहीं आया है। इसके बाद दिलीप से संपर्क किया गया तो दिलीप ने पैसे वापस न लौटाने की बात की और धमकाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!