Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से कांग्रेस का टिकट छल-कपट और धौंस-दपट से लाया गया: वीरेंद्र रघुवंशी / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी को शिवपुरी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उम्मीदवार घोषित हुए तो कांग्रेस ने भी उन्हें झटका दे दिया। कुछ समय शांत रहने के बाद अब उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है. पत्रिका खबर के अनुसार वीरेंद्र रघुवंशी ने कुछ सवालों के यह दिए जवाब

सवाल: आप जिले में नजर नहीं आ रहे ?

जवाब: विदिशा, आरोन व अशोकनगर यानी पड़ोस के जिलों में कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।

सवाल: शिवपुरी क्षेत्र से दूरी क्यों बना ली ?

जवाब: शिवपुरी की कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना चाहता। कुछ ऊंच-नीच या काला-पीला हो जाए तो आरोप लगेंगे। इसलिए वहां से दूर आस-पड़ोस के जिलों में पार्टी का काम करने निकल आया हूं।

सवाल: शिवपुरी विधानसभा से टिकट न मिलने का क्या कारण है?
जवाब: शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस का जो टिकट लेकर आए हैं, वो छल-कपट और धौंस-दपट से लाए हैं। अगर मैं वहां रहा और चुनाव परिणाम विपरीत आए तो बेवजह ही भितरघात के आरोप लगेंगे।

सवाल: प्रचार के लिए विधानसभा आपने चुनी हैं या पार्टी ने?

जवाब: पार्टी के आदेश पर मैंने ही ऐसे विधानसभा क्षेत्र चुने हैं, जहां रघुवंशी बाहुल्य सीट हैं। वहां पर मैं पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभाएं ले रहा हूं।

सवाल: शिवपुरी के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कुछ कहना चाहते हैं?

जवाब: उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं, वो खूब वोटों से जीतें। एक बात और कहना चाहूंगा कि मैं केवल शिवपुरी विधानसभा से दूर रहूंगा, नौ नवंबर के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र में काम करूंगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!