Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर पति ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, ससुर एवं जेठ ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर की रहने वाली महिला ने पति द्वारा शराब के नशे में अप्रकृतिक कृत्य करने और ससुर व जेठ पर उड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत पर महिला थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित पति श्योपुर जिले में वन विभाग में रेंजर है। वहीं पीड़िता का ससुर जमीन कारोबारी है. एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही यह और उसके स्वजन मोबाइल बंद करके गायब हो गए हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि 21 नवंबर 2021 में उसकी शादी सत्येंद्र धाकड़ पुत्र कत्री धाकड़ निवासी विवेकानंद कालोनी से हुई थी। पति श्योपुर के कराहल में नौकरी करता है और हर दो-तीन दिन में शिवपुरी आता रहता था। 25 मार्च को यह शराब पीकर आया और डरा धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। एक दिन जब पति घर पर नहीं था और वह पोच में टहल रही थी तो ससुर की धाकड़ ने भी डेड़छाड़ कर दी। जेठ राघवेंद्र ने भी छेड़छाड़ की। पीड़िता ने यह पूरी घटना अपने पति को भी बताई, लेकिन उसने धमका दिया। 2 अक्टूबर को ससुरालियों ने रात में घर से निकाल दिया। पुलिस ने सत्येंद्र धाकड़, बद्री धाकड़ और राघवेंद्र पर धारा 377, 354, 506 और 34 तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!