Press "Enter" to skip to content

पलक झपकते ही स्टेट बैंक के सामने से बाइक ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के सामने से आज एक चोर पलक झपकते ही बैंक में पैसे जमा करने आए एक युवक की बाइक चोरी कर फरार हो गया।चोर की करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पोहरी थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जंडेल पुत्र संजय उम्र 23 वर्ष निवासी बछोरा थाना पोहरी आज अपनी बाइक से स्टेट बैंक से पैसे निकालने आया था।बाइक को बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया जब बापिस आकर देखा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने जब बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कराया तो उसमें एक युवक जांडेल की बाइक ले जाते हुए नजर आया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!