Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गंभीर घायल बाइक चालक को आए 23 टांके / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अमारा गांव में शराब के नशे में चूर एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में जहां बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसकी बाइक भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी अमारा थाना दिनारा पैट्रोल पंप पर बाइक में पैट्रोल भराने जा रहा था तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार। जिससे भूपेंद्र जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर में 23 टांके आए हैं।बताया जा रहा है कि पास ही के गांव का ट्रैक्टर चालक पंजाब गुर्जर शराब के नशे में चूर था। पीड़ित ने बताया कि अब ट्रैक्टर चालक के परिजन उसे और उसके परिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए धमका रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!