Press "Enter" to skip to content

खेत पर किशोरी को अकेली पाकर 4 युवकों ने की छेड़छाड़ व मारपीट, पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के कोंडर गांव में 4 युवकों द्वारा नाबालिग लड़की से अश्लील छेड़छाड़ और पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को कार्रवाई की मांग को लेकर चौथी बार एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस अगर इस मामले में कार्यवाही नहीं करती है तो पीड़िता मजबूर होकर आत्महत्या करने को विवश होगी।

पीड़िता ने बताया कि गांव के 4 युवक माखन बघेल,देवेन्द्र बघेल, नेतराम बघेल और होतम ठाकुर की वजह से उसका गांव में निकलना मुश्किल हो गया है। ये चारों युवक उसको परेशान कर अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़िता ने बताया कि पिछले महीने खेत पर अकेली पाकर इन लोगों ने उसके साथ गंदी हरकत की विरोध करने पर मारपीट भी की जिसकी शिकायत उसने अमोला थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!