शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट रोड पर स्थित एक फोटो कॉपी दुकान के संचालक द्वारा दो नाबालिग लड़कों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कों के पिता ने मंगलवार को इस मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़कों के पिता चंद्रभान पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी रामसहाय ट्रांसपोर्ट बड़ौदी थाना देहात ने बताया कि 4 नवंबर 2023 की दोपहर उसके दो पुत्र अपनी दादी के यहां किसी काम से बस स्टैण्ड पर जा रहे थे इसी बीच कोर्ट पर स्थित फोटो कॉपी की दुकान मालिक ने बच्चों को पकड़ लिया और उनसे कहने लगा कि तुमने मेरा कूलर-पंखा चोरी कर लिया है और बिना बच्चों की कुछ सुने उनकी मारपीट करना चालू कर दी। इसके बाद दुकानदार दोनों को पूरे बाजार की कबाड़ा की दुकान पर घूमता रहे और इतना ही नहीं एक बच्चे को उसने रस्सी से बांध लिया और पूरे दिन वहां उसे बांधे रखा बड़ी मुश्किल से छोड़ा जब उसकी मां-बाप वहां आ गये। और एक लड़के के यहां उसने बिजली का करंट लगा दिया। पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह उस दुकानदार का नाम नहीं जानता लेकिन उसका मोबाइल नंबर 9993569488 है।
पुलिस ने फरियादी का आवेदन लेकर जांच के बाद उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

फोटोकॉपी वाले ने चोरी का आरोप लगाकर नाबालिक लड़कों के साथ की मारपीट, पिता ने एसपी ऑफिस में की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment