Press "Enter" to skip to content

पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज़ जीजा ने साले पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा गांव में पत्नी के घर छोड़कर मायके चले जाने से नाराज़ एक युवक शिवराज रावत ने रिश्ते में साला लगने वाले अलवेल सिंह रावत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अलवेल सिंह रावत को परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन यहां भी जब युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बेहतर इलाज के लिए परिजन ग्वालियर ले गए जहां युवक का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी के अनुसार टोंगरा गांव के निवासी शिवराज सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत और अलवेल सिंह रावत सोमवार की शाम को टोंगरा पैट्रोल पंप के पास शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शिवराज सिंह रावत अलवेल सिंह रावत से बोल कि तूने मेरी पत्नी को मायके भगवा दिया। इसके लेकर दोनों में बहस हो गई जिसके बाद गुस्से में आकर शिवराज रावत ने चाकू से अलवेल सिंह रावत पर हमला कर दिया। जिससे अलवेल सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह रावत की अलवेल सिंह रावत की मौसी की लड़की से शादी हुई थी। शिवराज रावत की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई शिवराज को शक था कि उसकी पत्नी को मायके भागने में अलवेल सिंह रावत का हाथ है। इसी को लेकर शिवराज रावत ने शराब पार्टी के दौरान अलवेल सिंह रावत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।सिरसौद थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!