Press "Enter" to skip to content

16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर ले गया युवक भौंती थाना पुलिस नहीं कर रही सुनवाई एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तिंघारी गांव से 1 नवंबर 2023 की रात को एक 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण और आरोपी द्वारा पीड़ित के घर से सोने चांदी के गहने समेत नगदी 80 हजार रूपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत भौंती पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं होने पर आज शिवपुरी एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तिंघारी गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की का गांव के ही भोला उर्फ भगवत परिहार ने 1 नवंबर 2023 की रात को किडनैप कर लिया। आरोपी उसके घर से सोने चांदी के गहने और 80000 नगदी रुपए भी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत बहुत ही थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उल्टे आरोपी के परेशान उसे धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!