शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली जमुनिया गांव के पास पलट गई। घटना रविवार की शाम 6 बजे के लगभग की है। इस हादसे में एक 8 साल के बालक की मौत हुई है। वहीं 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक शिवानगर गहलोनी गांव के रहने वाले करीब 30 मजदूर जमुनिया टमाटर तोड़ने की मजदूरी कर वापस आ रहे थे। तब ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया। घायलों ने बताया कि इस हादसा साइकिल सवार को बचाने के चलते हुआ।
इस हादसे में मौके पर ही एक 8 साल के बालक सतेंद्र पुत्र रामवीर आदिवासी की मौत हुई है करीब 6 घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सोनम आदिवासी (15) पुत्र भरत आदिवासी, छोटू आदिवासी (16) पुत्र तेज सिंह, रूप सिंह (18) पुत्र सरमन, अनिता (45) पत्नी ओमप्रकाश, प्रेमवती (50) पत्नी मंगल, सर्वती पत्नी विक्रम आदि के नाम शामिल हैं। गोपालपुर थाना पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 8 साल के बालक की मौके पर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment