शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र ग्राम रामपुरा के पास नरवर रोड पर रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से राशन लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक अमोला क्रेशर निवासी अमर (19) पुत्र वीरेन्द्र आदिवासी रविवार की दोपहर अपने साथी विजय आदिवासी (20) के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम रामपुरा स्थित उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नरवर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों में तेजी से टक्कर मार दी।
घटना में अमर सिंह की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं विजय गंभीर घायल हुआ है। विजय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस ने अमर के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।






Be First to Comment