Press "Enter" to skip to content

गोपालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार 1 आरोपी को किया गिरफ्तार 2 अब भी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की गोपालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि इस मामले में फरार 2 और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2023 को फरियादी मुकेश पुत्र मौजीलाल आदीवासी ने पुलिस थाना गोपालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई रघुवीर आदिवासी पर आरोपी घनश्याम पुत्र सुखलाल आदिवासी 25 साल निवासी टोड़ा थाना बैराड़, विनोद आदिवासी, धनीराम आदिवासी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
जिसे मरणासन्न स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी घनश्याम पुत्र सुखलाल आदिवासी 25 साल निवासी टोड़ा थाना बैराड़ को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!