शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के चंदावरा गांव में अपनी बहन के यहां काम से आई युवती के साथ बीते दिन तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी।युवती ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट की। बाद में मामला पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपियों में प्रवेश यादव बीएसएफ जवान दिल्ली में पदस्थ है। फिलहाल वह अवकाश पर अपने घर सेमरा आया है।
चंदावरा में 20 साल की युवती अपनी बहन के यहां कुछ दिनों से रह रही थी। बीते रोज गांव में तीन युवक प्रहलाद यादव निवासी ग्राम चंदावरा, पुष्पेन्द्र यादव निवासी ग्राम इमलिया व प्रवेश यादव निवासी ग्राम सेमरा आए । युवती को अपने साथ दो घंटे में अकेले में ले जाने की बात बोलने लगे। इस पर से युवती ने जब मना किया तो तीनों ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने विरोध किया तो तीनो ने उसकी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

जीजा के घर आई साली से गांव के 3 युवकों ने की छेड़छाड़ विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment