Press "Enter" to skip to content

प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने पहुंची प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ा, गुस्साईं प्रेमिका ने खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में प्रेम प्रसंग के चलते 22 साल की युवती 30 साल के युवक के संग चली गई। शुक्रवार को कोर्ट में पहुंचे तो परिजन दोनों को सिटी कोतवाली थाने में ले आए। परिजनों के संग जाने का दबाव बनाया तो लड़की ने सल्फास निगल ली। आनन-फानन में जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। लड़की बदरवास के पुलिस वाले पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है।
सफक्कत खान (22) पुत्री सलीम खान निवासी बदरवास 31 अक्टूबर को घर से भागकर भरत कुशवाह (30) निवासी बदरवास के पास पहुंच गई। दोनों शुक्रवार को कोर्ट में कोर्ट मैरिज की प्रोसेस समझने पहुंचे। इसी दौरान लड़की के परिजन व बदरवास थाने से एक पुलिस अधिकारी भी कोर्ट पहुंच गए। दोनों को सिटी कोतवाली थाने ले आए। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे सफक्त खान ने सल्फास की गोली खा ली। सफक्कत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की का कहना है कि बदरवास थाने का पुलिस वाला मुझे अपने परिजनों के संग जाने के लिए दबाव डाल रहा था। जबकि में अपने प्रेमी भरत कुशवाह के संग ही जाना चहती थी। इसलिए मजबूरी में सल्फास खाना पड़ा। लड़की कोतवाली थाने में जहर खाना बता रही है। जबकि कोतवाली थाना टीआई विनय यादव का कहना है दोनों युवक-युवती को बदरवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कोतवाली से बाहर सल्फास खाया होगा। वहीं, सफक्कत की तरफ से 31 अक्टूबर को एसपी ऑफिस शिवपुरी में लिखित आवेदन दिया है। इसमें उसने अपने पिता व भाई से जान-माल का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!