Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन, नुक्कड़ सभाओं में हो रही भाजपा सरकार के विकास कार्य व योजनाओं की चर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत जिले की शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी गांव, गलियों, नगर, वार्ड आदि में पहुंचकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं द्वारा भाजपा सरकारों की रीति-नीति, कार्यों व योजनाओं की चर्चा कर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने आज गंगोरा, धुआनी, पाठ खेड़ा, जागती, मोहनगढ़, अर्जुन गबा, बिची में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने कहा कि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखी। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां सड़क, बिजली, पानी की सुविधा न हो । भाजपा सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं की सौगात के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशीहाली लाने का कार्य किया। देवेंद्र जैन ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो क्षेत्र के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखेंगे। इसी के साथ महिला मोर्चा टीम ने सदर बाजार, राठौर मोहल्ला, न्यू ब्लॉक में जनसंपर्क किया। वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 शक्ति केंद्र की बूथ समीक्षा बैठक ली गई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, विमलेश गोयल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, संजय शर्मा, गिर्राज शर्मा, होतम रावत, राजा यादव विजय शर्मा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!