केस दर्ज करने की मांग को लेकर मां ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने कॉलोनी में गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर पर बिजली लाइन का तार जोड़ने खंभे पर चढ़ा युवक बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।शुक्रवार को इसी मामले को लेकर युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस हादसे के लिए कॉलोनी के ही अर्जुन पुत्र मोहन शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि अर्जुन द्वारा कहा किया मैंन परमिट लेकर लाईट को कटवा दिया है तुम काम करो लेकिन लाईट आने के कारण युवक सुखदेव जाटव निवासी रौंदा करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। परिजनों ने इस मामले में अर्जुन शर्मा पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। एसपी ऑफिस से इस आवेदन को कोतवाली थाने को फॉरवर्ड कर जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

साहब! अर्जुन शर्मा की लापरवाही की वजह से बेटे को लगा करंट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment