Press "Enter" to skip to content

जीजा के घर साली ने हाथ की नस काट कर की सुसाइड की कोशिश, घबराए स्वजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जवाहर कालोनी की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने गुरुवार की देर शाम अपने जीजा के घर करैरा कस्बे में हाथ की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की।युवती के इस कदम से जीजा के घर में हड़कंप मच गया। घबराए स्वजनों ने तुरंत युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जवाहर कालोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती रैनू वाथम ने बताया कि वह अपने जीजा के घर करैरा बहन के बेटे का बर्थडे मनाने गई जहां जीजा के भाई गोलू हेमंत और पूजा ने उसके साथ मारपीट और गली गलौंज की जिससे गुस्से में आकर उसने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!