कोलारस के गांवों में इन दिनों बिजली कटौती बड़ा मुद्दा बन गया है। यहां किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों से कईं बार गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं निकाला गया है। आज फिर 6 गांवों के किसान बिजली कंपनी के ऑफिस पहुंचे। इससे पहले ग्रामीण कोटा-झांसी हाइवे पर जाम भी कर चुके हैं।
मोहरा, सरजापुर, बलेहरा, मड़ीखेड़ा, भटाऊआ, चनैनी गांव के लोग एकजुट हुए। उचित आश्वासन नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझाया। 24 घंटे के भीतर बिजली समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार एक महीने से उन्हें बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। फसल की बुआई और सिंचाई का समय चल रहा है, लेकिन उन्हें 9 घंटे की बजाय महज एक घंटा ही बिजली मिल रही हैं। इससे फसल बर्बादी की कगार पर है। क्षेत्र में 15 दिनों के अंदर महज डेढ़ से दो बीघा खेत की ही सिंचाई हो सकी है। ऐसे में अगर समय पर बिजली नहीं मिली तो किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

किसानों ने घेरा बिजली ऑफिस, बोलें बिजली नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएंगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment