शिवपुरी पुलिस की चोरी के मामले मे बड़ी सफलता, फिजीकल पुलिस व्दारा किया गया मन्दिरो में चोरी करने वाला चोर को गिरफ्तार, चोरी का माल एवं एक पिस्तौल ( रिवाँल्वर ) भी बरामद की गई.
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने बताया की मुखबिर सूचना पर से संदेही धीरज उर्फ धीरू परिहार पुत्र स्व. शम्भू परिहार उम्र 38 साल निवासी करोदी काँलोनी शिवपुरी को पुलिस हिरासत मे लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर संदेही व्दारा वन विद्यालय मन्दिर के गहने व घण्टे व अन्य मन्दिरों ठाकुर बाबा, शांति नगर एव अन्य छोटे बडे मदिरों थाना फिजीकल एवं देहात क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया गया. बाद आरोपी धीरज उर्फ धीरू परिहार की निशादेही पर उसके कब्जे से 01 चांदी का छत्र , 04 हाथ पैर के चांदी के कडे , एक पीतल का घंण्टा तथा ककरवाया हनुमान मदिर थाना देहात सें चोरी गई 01 लड्डू गोपाल जी की माला , 02 चांदी के मुकुट , 04 चांदी के हाथ पैर के कडे जप्त किये गये एवं आरोपी व्दारा घटना मे प्रयुक्त एक लाल रंग की बेटरी से चलने वाली इलेक्ट्रोनिक स्कूटर एम पी 33 जेड ए 7448 को भी जप्त किया आरोपी के बक्से की तलाशी लेने पर बक्से मे एक लोहे की छ: राउण्ड वाली 38 बोर शासकीय पिस्तोल (रिवाल्वर) भी जप्त की गई है. जिस पर से अपराध सदर मे ईजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट की गई है। कुल मश्रुका की कीमत करीब 145000 रुपये है.
यह था मामला
बालेश सिंह बघेल पुत्र रामस्वरूप बघेल उम्र 48 साल निवासी करोदी काँलोनी शिवपुरी ने थाना फिजीकल पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.10.2023 को रात्रि करीब 09 बजे से दिनांक 25.10.2023 को सुबह 07.00 बजे के बीच अज्ञात चोर शिवजी मन्दिर के तीन बडे व छोटे पीतल के घण्टे चोरी कर ले गया । उक्त रिपोर्ट पर से थाना फिजीकल पर अपराध क्रमांक 279 / 2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
मश्रुका निम्न प्रकार है-1.पीतल के घंटे-14 नग, 2.कलश छोटे बडे ताबे-4 नग,3.गंगा सागर-2 नग , 4.झालर-2 नग, एक शासकीय रिवाल्वर 38 बोर की, जंजीर -4 नग , आधा किलो चाँदी
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक रजनी सिंह चौहान , प्र.आर. 505 श्याम शर्मा ,प्रआर 798 ,सत्यवीर सिह आर. 897 शकील खाँन , आर. 68 विजय मीणा आऱ 1131 प्रेम सिह ,महिला आर 192 रचना राणा की विशेष भूमिका रही.






Be First to Comment