Press "Enter" to skip to content

करवा चौथ के दिन महिला ने फांसी लगाकर की सुसाइड, पति की मौत के बाद डिप्रेशन में थी महिला / Shivpuri News

शिवपुरी में पति की मौत 3 महीने बाद करवा चौथ के दिन महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फिजिकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा सीमा बाथम (25) की शादी भोपाल के कमल बाथम से 3 साल पहले हुई थी। 3 महीने पहले कमल बाथम की मौत बीमारी के चलते हो गई थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं था । पति की मौत के बाद से सीमा शिवपुरी अपने मायके में रह रही थी। आज दोपहर सीमा बाथम ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बताया गया है कि पति की मौत के बाद सीमा डिप्रेशन में चली गई थी। संभवत इसी के चलते आज करवा चौथ के दिन सीमा ने सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!