शिवपुरी: एसपी से शिकायत करते हुए बताया की नीरज राठौर पुत्र हरिओम राठौर निवासी कमलागंज शिवपुरी द्वारा दर्ज कराई है, उसमें प्रार्थी का नाम षडयंत्रपूर्वक कराया हैं, उसकी निष्पक्ष जांच की जाकर मेरा नाम उक्त एफ.आई.आर. से निरस्त करवाया जाए.
शिकायत करते हुए युवक ने बताया की कोतवाली से फोन आया कि जिसमें एक एफ.आई.आर नं. 0705 दिनांक 02.10.2023 को दर्ज हुई है उसमें आपका नाम दर्ज हैं और उक्त एफ. आई.आर. को नीरज राठौर पुत्र हरिओम राठौर निवासी कमलागंज शिवपुरी द्वारा दर्ज कराई गई है, और जो फरियादी है उसने अपने अन्य साथी विष्णु गोयल, प्रिन्स मित्तल व संजीव राठौर के साथ भी मारपीट होना और गाडी की तोडफोड होना भी बताया है। जबकि श्रीमान उक्त घटना से प्रार्थी का किसी प्रकार से कोई संबंध नही है और ना ही मैं घटना में सम्मिलित हुआ हूं उक्त घटना दिनांक 01.10.2023 व समय 7:30 बजे से 8 बजे तक की बताई है, उस समय प्रार्थी अपने घर पर 6:25 से अपने घर पर रातभर वही पर रहा हैं जिसकी प्रार्थी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दे सकता हूं और मोबाईल नंबर 8085108214 की लोकेशन देख सकते है जिससे श्रीमान जी को वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जावेगी ।
नीरज राठौर के साथ में जो इसका दोस्त विष्णु गोयल के भाई राजू गोयल से प्रार्थी का एक प्रकरण माननीय न्यायालय शिवपुरी में विचाराधीन है उसके कहने पर ही प्रार्थी का नाम षडयंत्रपूर्वक दर्ज करा दिया गया होगा।
यह कि, इस प्रकार प्रार्थी का नाम उक्त एफ.आई.आर में दर्ज होने से प्रार्थी और परिवार के सदस्य काफी परेशान बने हुए है क्योंकि जिस एफ.आई.आर. में अन्य आरोपी अमरलाल कुशवाह, बल्लूसेन, वीरवल रावत और राहुल रावत निवासीगण शिवपुरी के नाम दर्ज है उनको जानता ही नही हूं।






Be First to Comment