शिवपुरी: करैरा पुलिस द्वारा 13 पेटी बियर बोल्ट व पावरकूल कंपनी की व 18 पेटी प्लेन शराब, 06 प्लास्टिक की कैनो में 250 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 529 लीटर शराब कीमती 03 लाख, 520 रुपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की आज दोपहर में चौकी प्रभारी सुनारी उप निरी0 श्री हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फतेहपुर में मंदिर कंजर पुत्र बलराम उर्फ बलवीर कंजर के घर पर अवैध शराब रखी है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु चौकी सुनारी पुलिस व थाना करैरा की पुलिस द्वारा ग्राम फतेहपुर में आरोपी के घर पर दबिश दी गयी, तो आरोपी के घर से 18 पेटी देशी प्लेन शराब, 13 पेटी बियर बोल्ट व पावरकूल कंपनी की एं 06 प्लास्टिक की कैनो में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 529 लीटर शराब कीमती 03 लाख 520 रुपये की रखी मिली उक्त शराब को विधिवत जप्त किया गया व आरोपी मंदिश कंजर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बरामद माल: 13 पेटी बियर बोल्ट व पावरकूल कंपनी की कुल 117 लीटर लीटर एवं 18 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 162 लीटर, 06 प्लास्टिक की कैनो में 250 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 529 लीटर शराब 03 लाख, 520 रुपए
इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी निरी0 सुरेश शर्मा, चौकी प्रभारी सुनारी हुकुम सिंह मीणा, सउनि चरण सिंह, प्र0आर0 796 प्रभावती लोधी, आर0 874 प्रभजोत सिंह, आर0 506 लवकेश यादव, आर0 59 रविन्द्र तिवारी, आर0 727 अरुण कुशवाह, आर0 1073 अनूप द्विवेदी, आर0 739 राघवेन्द्र यादव, आर0 639 सोनू श्रीवास्तव की अहम भूमिका रहीं.

करैरा पुलिस ने 13 पेटी बीयर बोल्ट, 18 पेटी प्लेन शराब सहित हाथ भट्टी की कच्ची शराब की जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment